जोनल स्कूल टूर्नामेंट में विद्यार्थियों का बढि़या प्रदर्शन
सरकारी स्कूल जीवन सिंह वाला के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के बाद खेल क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 04:45 PM (IST)
संस, तलवंडी साबो : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीवन सिंह वाला के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के बाद खेल क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके तहत विद्यार्थियों ने जोनल स्कूल टूर्नामेंट में अंडर 14 और 17 जोन तलवंडी साबो में से बास्केटबाल में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर 19 लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही लड़कियों ने अंडर 17 और 19 बास्कटबॉल मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंध इंचार्ज सुरिदर कुमार ने विद्यार्थियों और समूह स्टाफ को बधाई दी।
इस मौके पर तेजा सिंह, अमरीक रानी, सुखदेव सिंह, सुरिदर कुमार, मग्घर सिंह, मदन लाल, जलौर सिंह, अशीष कुमार, विजय कुमार आदि हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें