रंजिशन की मारपीट, छह पर केस
एक व्यक्ति से मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 12:20 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:10 AM (IST)
जासं, बठिडा : पुरानी रंजिश के चलते गांव भागीवांदर में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की और उसे घायल कर दिया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत देकर मनप्रीत सिंह निवासी गांव भागीवांदर ने बताया कि उसका उनके गांव के रहने वाले गुरविदर सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में आरोपित गुरविदर सिंह, लवप्रीत सिंह निवासी गांव बंबीहा ने चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर 18 जनवरी को उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें