डीएवी में दिखाई लघु फिल्म लाइफ ऑफ ए वूमेन
डीएवी कॉलेज बठिडा के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग ने लघु फिल्म लाइफ ऑफ ए वूमेन दिखाई गई।
जासं, बठिडा : डीएवी कॉलेज बठिडा के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग ने लघु फिल्म लाइफ ऑफ ए वूमेन दिखाई गई। इसका आरंभ स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस अरोड़ा, उपप्राचार्य प्रो. प्रवीण गर्ग, कालेज रजिस्ट्रार डॉ. कुसुम गुप्ता ने किया। डॉ. एचएस अरोड़ा ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन लघु फिल्म की कथाएं जिस संसार में हम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसकी लघु रूप व कम समय में पूर्णरूपेण झांकी प्रदर्शित करती हैं और सदैव आशावाद रहने का संदेश देती हैं। छात्रों ने बड़ी जिज्ञासा व उत्साह से इसमें बड़ी संख्या में भाग लिखा। उन्होंने फिल्म प्रदर्शनी विषय में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा यह अनुभव अच्छा रहा तथा वे नई ऊर्जा से संपन्न महसूस कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस अरोड़ा व सम्पूर्ण विभाग की इस सफल प्रयास के लिए अनुशंसा की। उपप्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार गर्ग ने संपूर्ण विभाग को बधाईं दी।
इस मौके पर प्रो. सतीश ग्रोवर, प्रो. करमपाल कौर, डॉ. नीतू पुरोहित, प्रो. नेहा शर्मा, प्रो. हीना बिदल, प्रो गुरदीप, प्रो सुमीत, प्रो. रणदीप, डॉ. प्रभजोत व रेशम आदि उपस्थित थे।