आंखों का जांच कैंप लगाया
गुरुद्वारा पातशाही छठी में मानवता भलाई संस्था की ओर से आंखों की जांच का मुफ्त कैंप लगाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संसू, लहरा मोहब्बत : गुरुद्वारा पातशाही छठी में मानवता भलाई संस्था की ओर से आंखों की जांच का मुफ्त कैंप लगाया। यह संस्था के मेंबर सुखदीप सिंह उर्फ काला को समर्पित था। आदेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने करीब 200 लोगों की आंखों का चेकअप किया और 30 मरीजों का चयन मुफ्त लेंस डालने के लिए किया। अस्पताल की ओर से कैंप में मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई। सुखदीप सिंह उर्फ काला के परिवार ने मरीजों के लिए चाय का लंगर लगाया और 1100 रुपये संस्था को दान दिए। संस्था के प्रधान निर्मल सिंह ने कैंप में सहयोग देने के लिए डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें