सेमिनार में पौधे लगाने के लिए जागरूक किया
खाद उत्पादक संस्था इफको द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में पेड़ लगाओ मुहिम पर फसली गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जासं, बठिडा : खाद उत्पादक संस्था इफको द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में पेड़ लगाओ मुहिम पर फसली गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन बलविदर सिंह नकई मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए, जिनके साथ कृषि विज्ञान केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. जेएस बराड़, जिला अटार्नी सुखपाल सिंह व स्टेट मार्केटिग मैनेजर बहादुर सिंह उपस्थित थे। समागम में उपस्थित लोगों को वातावरण को साफ सुधरा रखने व पेड़ों की महत्ता बताई, वहीं किसानों को खाद व दवाइयों का सही इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान चेयरमैन नकई ने बताया कि पेड़ों के काटे जाने से आज हमारा वातावरण दूषित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को धान की पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर नरिदर कुमार सागर, सुदेश कुमार गौतम, संदीप सिंह विर्क आदि उपस्थित थे।