बुलेट की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल
शहर के हरबंस नगर में तेज रफ्तार एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 03:22 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 03:22 PM (IST)
जासं, बठिडा : शहर के हरबंस नगर में तेज रफ्तार एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने घायल दंपती की शिकायत पर आरोपित बुलेट मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरजिदर सिंह निवासी हरबंस नगर बठिडा ने बताया कि बीती 30 सितंबर को वह और उसकी पत्नी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान आरोपित गुरइकबाल सिंह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार से आया और उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसकी पत्नी दोनों घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें