कराटे में माउंट लिटरा जी स्कूल का शानदार प्रदर्शन
: गत दिनों ब¨ठडा में आयोजित 65वीं पंजाब स्कूल कराटे चैंपियनशिप में माउंट लिटरा जी स्कूल रामपुरा फूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया।
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : गत दिनों ब¨ठडा में आयोजित 65वीं पंजाब स्कूल कराटे चैंपियनशिप में माउंट लिटरा जी स्कूल रामपुरा फूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल के अध्यक्ष गगन बांसल ने बताया कि उक्त मुकाबलों में 14 वर्ष आयुवर्ग लड़के 30 किलोग्राम वर्ग में अमरप्रीत, 55 किलोग्राम वर्ग में पूजन मेहता, 60 किलोग्राम वर्ग में नमन बांसल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 40 किलोग्राम वर्ग में नयुहित बांसल, 45 किलोग्राम वर्ग में गर्वित गांधी, 50 किलोग्राम वर्ग में आयुश ¨जदल तथा 60 किलोग्राम वर्ग में पारस आहूजा ने दुसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों की 26 किलोग्राम भार वर्ग कराटे प्रतियोगिता में तनिषा, 42 किलोग्राम वर्ग में कमलप्रीत कौर, 46 किलोग्राम वर्ग में बबली शर्मा ने पहला तथा 34 किलोग्राम वर्ग में सुमनप्रीत कौर एवम 38 किलोग्राम वर्ग में करनवीर कौर ने दुसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 17 वर्ष आयुवर्ग लड़के 45 किलोग्राम वर्ग में अशीश बांसल, 50 किलोग्राम में पु¨ष्पद्र ¨सह, 70 किलोग्राम में संयम गर्ग तथा 82 किलोग्राम में जपनूर ¨सह ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के 44 किलोग्राम में अरशिता, 68 किलोग्राम में मुस्कान बांसल ने पहला तथा 36 किलोग्राम में मंशा अग्रवाल, 40 किलोग्राम में अरशप्रीत कौर एवम 52 किलोग्राम में हीना गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की ¨प्रसिपल गीता पिललई ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें तथा उनके कोच करन ¨सह को बधाई दी।