तख्त श्री दमदमा साहिब के कांप्लेक्स को सैनिटाइज करने का काम शुरू
रविवार को तख्त श्री दमदमा साहिब के समूचे कांप्लेक्स और रास्तों को सैनिटाइज किया गया।
संसू, तलवंडी साबो : संस्था यूनाइटेड सिख की तरफ से धार्मिक स्थानों को सैनिटाइज करने की शुरू मुहिम के तहत रविवार को तख्त श्री दमदमा साहिब के समूचे कांप्लेक्स और रास्तों को सैनिटाइज किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उक्त सेवा की शुरुआत करते हुए यूनाइटेड सिख की तरफ से देश विदेश में समाजसेवा के किए कार्यों की प्रशंसा करते संस्था की तरक्की की कामना की। संस्था के गुरप्रीत सिंह ने कहाकि कोविड-19 के मद्देनजर संस्था की तरफ से पहले लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन बांटने के साथ साथ डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट भी मुहैया करवाई गई और अब धार्मिक स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। इस मौके तख्त साहिब के मैनेजर परमजीत सिंह, हैड ग्रंथी भाई गुरजंट सिंह, भाई गुरदेव सिंह, मेजर सिंह हाजिर थे।