महिला ने नहर में छलांग लगाई
सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सर्बजीत सिंह व जग्गा सिंह नहर पर पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 05:18 PM (IST)
जासं, बठिडा : बठिडा सरहिंद नहर की झालों में एक महिला ने छलांग लगा दी। इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सर्बजीत सिंह व जग्गा सिंह नहर पर पहुंचे। सहारा टीम ने नहर में डूब रही महिला को तुरंत बाहर निकाला व घटना स्थल पर ही प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया व उपचार शुरू करवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला को होश न आने कारण पहचान नहीं हो सकी। सहारा टीम महिला की संभाल कर रही है। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें