बेसहारा व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा
पट्टा मार्केट में एक बेसहारा व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 03:30 PM (IST)
जासं, बठिडा : पट्टा मार्केट में एक बेसहारा व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो गई। सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के मणिकरण शर्मा व राजिदर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर स्थिति में बीमार पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त शोभा सिंह पुत्र बुध सिंह के तौर पर हुई। सहारा टीम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार के पास कोई साधन नहीं था। अब सहारा द्वारा मृतक का संस्कार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें