किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अजीत रोड पर स्थित आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस, बठिडा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अजीत रोड पर स्थित आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी अन्नु भारती ने कहा कि पूर्ण सतगुरु का जीवन में आगमन से ही मनुष्य के जीवन का सार्थक बन सकता है। पूर्ण सतगुरु हमे जीवन में आने वाले संघर्ष व बाधाओं से लड़ने के योग्य बनाते हैं। इन बाधाओं में एक भक्त के जीवन में आने वाली बड़ी समस्या हमारा मन है। हमारा मन ही हमें भक्ति पथ से दूर लेकर जा सकता है। यदि इस पर पूर्ण नियंत्रण न रखा गया तो हम पथ से विचलित हो सकते हैं। हमें जरूरत है कि हम पथ से विचलित न हों। जरूरत है कि हम गुरु की पूर्ण सत्य की आज्ञा, सेवा और सत्संग की खुराक सदा अपने मन को प्रदान करते रहें।
साध्वी ने बताया कि सांसरिक मां अपने बच्चे के जीवन में अच्छे संस्कार देती है, उसी प्रकार गुरु मां जन्मों-जन्मों के लिए हमारे चरण का निर्माण करती है। इसके साथ ही साध्वी ने पर्यावरण पर चिता व्यक्त करते हुए संगत को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेहत व पर्यावरण संभाल स्वच्छ मन के लिए जरूरी है ताकि हम एक आदर्श नागरिक व दृढ़ साधक बनकर समाज में बदलाव ला सकें।