भजन मंडलियों ने किया प्रभु का गुणगान
श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से मूर्ति स्थापना समागम करवाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर महंत सरुपा नंद डेरा टप वाला भी शामिल हुए।
संस, बठिडा : श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से मूर्ति स्थापना समागम करवाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर महंत सरुपा नंद डेरा टप वाला भी शामिल हुए। उन्होंने धार्मिक मर्यादा के अनुसार पर्दा उठाकर मूर्ति की स्थापना की। मंदिर कमेटी को 11 हजार रुपये दान के रूप में दिए गए। इस मौके सामागम में शामिल हुए महंत सरुपा नंद को कमेटी मेंबरों की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी, शहर की भजन मंडली भी शामिल हुई। इस मौके पर सर्व कल्याण ब्राह्मण सम्मति के प्रधान राम शर्मा, वार्ड की एमसी संतोश महंत, पूर्व प्रधान जगरूप सिंहगिल, अरूण वधावन, जगसीर मराड़, सुरिदरपाल शर्मा, पूर्व एमसी शोभा सिंह, सुभाष शर्मा, वेद शर्मा, शाम लाल शर्मा, मिठू राम शर्मा, कमेटी मेंबर सुरिदर कपूर, विजय गुप्ता, निर्मल कुमार, राज कुमार शर्मा, सुखदेव सिंह, रेशम सिंह सैनी, दर्शन सिंह ढिल्लों, गंगेश्वर बांसल, अंगूरी देवी, परमिला रानी, नीलम रानी,अन्नू रानी के अलावा बड़ी संख्या में भगत मौजूद थे। समागम के अंत में संगतों के लिए अटूट लंगर लगाया गया।