2021 के हाकी विश्व कप में भारतीय टीम से खेलेगा बठिडा का भूपिदर
जापान के टोक्यो शहर में 2021 में होने वाले हाकी विश्व कप में बठिडा का खिलाड़ी भूपिदर सिंह भूपा भी खेलेगा। उसका टीम में चयन फरवरी 2020 में हुआ।
साहिल गर्ग, बठिडा
जापान के टोक्यो शहर में 2021 में होने वाले हाकी विश्व कप में बठिडा का खिलाड़ी भूपिदर सिंह भूपा भी खेलेगा। उसका टीम में चयन फरवरी 2020 में हुआ। वह वड़ौदरा में नेशनल खेलने के लिए गया था। टीम ने मैच जीतकर गोल्ड हासिल किया था। मैच के दौरान भूपिदर का खेल देखकर फेडरेशन ने उसको भारतीय टीम के लिए चुना है। फिलहाल कोरोना के कारण विश्व कप 2021 के जुलाई में होने की संभावना है।
गुरु नानक स्कूल के छात्र रहे भूपिदर ने कहा कि वह खाली समय में भी शाम के समय मैदान में हाकी के साथ ही प्रेक्टिस करता था। स्कूल लेवल पर खेलते हुए कई मुकाबलों में भी भाग लिया। उसके चाचा गुरदीप सिंह हाकी खेलते थे, जिनकी वह बातों को अक्सर ही सुनता था। उनसे प्रेरित होकर मन में हाकी खेलने की ठानी जिसका नतीजा यही रहा कि आज उसका भारतीय टीम के लिए चयन हुआ।
सेंटर व राइट पाजिशन पर खेलने वाले भूपिदर एनआइएस पटियाला में 2000 में भर्ती हुए थे, जहां पर ट्रेनिग लेने के साथ-साथ मुकाबले जीतने शुरू किए। इसके बाद वह स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की तरफ से भी खेल चुका है। इसके अलावा वह फर्स्ट नेशन इंडिया कैंप भी भाग ले चुका है।