मनरेगा कर्मियों ने की नारेबाजी
गांव कोट गुरु में मनरेगा कर्मचारियों ने गांव नेताओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, संगत मंडी : गांव कोट गुरु में मनरेगा कर्मचारियों ने गांव नेताओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जसकरण सिंह कोट गुरु ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के गुरु घर के स्पीकर से यह मुनादी करवा दी कि सुबह 8:00 बजे से बाद काम पर हाजिर होने वाले मनरेगा कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन मनरेगा का काम जिस जगह पर चलता है वह गांव से दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्हें काम वाली जगह पर पहुंचने के लिए कोई साधन मुहैया नहीं करवाया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा कर्मचारियों के साथ ज्यादती करने की कोशिश की गई तो कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें