लहरा थर्मल प्लांट के कर्मचारियों ने रोका ट्रैफिक
लहरा मोहब्बत थर्मल के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार की शाम को प्लांट के गेट पर रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, लहरा मोहब्बत : लहरा मोहब्बत थर्मल के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार की शाम को प्लांट के गेट पर रोष प्रदर्शन किया। इस उपरांत उन्होंने बठिडा-चंडीगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक भी जाम किया। उन्होंने एसडीओ बलजीत सिंह सिद्धू का पुतला भी फूंका। यूनियन के उप प्रधान बलजिदर सिंह मान ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से हिदायतें जारी की गई थी कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन न काटा जाए। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की अप्रैल माह का आधा वेतन काट लिया गया है। कर्मचारियों के खाते में केवल आधा वेतन ही डाला गया है। दोपहर 12 बजे इस मसले को लेकर थर्मल प्लांट के मुख्य इंजीनियर से बैठक भी तय हुई थी, लेकिन वह कोविड-19 का बहाना बनाकर मीटिग करने से किनारा कर गए। जबकि वह थर्मल प्लांट के अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें करते रहे। उन्होंने यह मामला जिला प्रशासन के ध्यान में भी लाया था, लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। इस मौके पर जगसीर सिंह भंगू, नायब सिंह लहरा, यादविदर महराज, जगतार कोटड़ा, अमन गुरूसर, बूटा सिंह, दौलत राम, कृष्ण कुमार, जसपाल कोटड़ा, बिट्टू, हरजिदर राजू मौजूद थे।