पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन
जिले में पिछले दिनों नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के दो मामलों में विभिन्न संगठनों की ओर से पीड़ितों को इंसाफ देने की मांग उठाई गई।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : जिले में पिछले दिनों नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के दो मामलों में विभिन्न संगठनों की ओर से पीड़ितों को इंसाफ देने की मांग उठाई गई। इसी मांग को लेकर जहां थाना कैंट के समक्ष धरना लगाया गया, वहीं एसएसपी डॉ. नानक ¨सह के दरबार में पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार करके उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर अलग-अलग प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर नारेबाजी करते हुए कड़ा संघर्ष शुरू करने की चेतावनी भी दी।
एसएसपी के पास पहुंचे क्रांतिकारी पेंडू यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सुखपाल ¨सह ख्यालीवाला, लोक संग्राम मंच से सुख¨वदर कौर, भाकियू क्रांतिकारी से सुरमुख ¨सह सेलबराह, गुरचरन ¨सह गोरा, गुरनाम ¨सह आदि की अगुवाई में केंद्रीय जेल के नजदीक झुगी में रहने वाली परिवार की 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि बीती सात अक्टूबर को सुबह छह बजे वह पास से गुजरने वाले रजबाहे से पानी भर रही थी। इस दौरान पास में ही चाय का खोखा चलाने वाली आंटी ने उसे अपने पास आने के लिए आवाज लगाई। लेकिन वह वहां नहीं गई। इस पर दो युवकों ने उसका मुंह बंद करके कार में फेंक लिया। कार को एक महिला चला रही थी। बीच में चाय वाली आंटी भी आकर बैठ गई। वह किसी अज्ञात स्थान की ओर लेकर चल पड़े। रास्ते में उसे कोई बेहोशी वाली दवा सुंघा दी गई। उसे एक कमरे में रखा गया। जहां पर दो लड़कियां और भी मौजूद थीं। यह जगह कोई रूईं की फैक्ट्री लगती थी। चूंकि वह बेहोशी की हालत में ही रही है। कई बार उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर भी रखा जाता रहा है। इसलिए ज्यादा उसे कुछ पता नहीं चल पाया। यह लोग पांच दिनों के बाद उसे रात को घर पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि लड़की के अगवा की घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद थाना नेहियांवाला पुलिस की ओर से मामूली केस ही दर्ज किया गया है। अब पीड़ित परिवार को जेल के नजदीक से अपनी झुग्गी उठाने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस आरोपितों को बचा रही है।
उधर, थाना कैंट के समक्ष धरना देने वालों में शामिल खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सूबा ¨सह नसराली, भाकियू (एकता उग्राहां) के नेता मनजीत ¨सह भुच्चो खुर्द सिमरजीत ¨सह चक्क फतेह ¨सह वाला आदि नेताओं ने कहा कि नाबालिग लड़की को अगवा हुए 26 दिन बीत चले हैं। पीड़ित परिवार की ओर से गांव के ही एक युवक पर उसे अगवा करने का आरोप है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर पर्चा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस न तो लड़की को बरामद कर सकी है और न ही आरोपित को गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस लड़की की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। अगर शीघ्र ही लड़की को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। धरने में पीड़ित परिवार के अलावा कालू ¨सह, कुक्कू ¨सह, लाभ ¨सह, गुरजंट ¨सह, रानी कौर, भोली कौर, हरपाल कौर, भोलू ¨सह, बचितर ¨सह बेगा आदि नेता भी शामिल थे।