Move to Jagran APP

कूड़ा डंपों से परेशान लोगों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन

शहर के लाइनों पार ओवर ब्रिज के पास कूड़े के डंपों से दुखी लोगों ने इकट्ठे होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:24 PM (IST)
कूड़ा डंपों से परेशान लोगों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन
कूड़ा डंपों से परेशान लोगों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन

संस, ब¨ठडा : शहर के लाइनों पार ओवर ब्रिज के पास कूड़े के डंपों से दुखी लोगों ने इकट्ठे होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इनको जल्दी नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में नगर निगम के खिलाफ संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। मनप्रीत कौर, गुरदेव कौर, परमजीत कौर, उ¨पदर ¨सह, पर¨मदर ¨सह, नवदीप ¨सह, हरमंदर ¨सह, चरनजीत ¨सह, गुरदेव ¨सह ने कहा कि उनके रिहायशी घरों के नजदीक रखे कूड़े के डंपों ने उनका जीना हराम कर दिया है। घरों में उनको बंद होकर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर रोजाना सैकड़ों बच्चे स्कूल को जाने के लिए निकलते है। नजदीक मंदिर भी है। जबकि हजारों की संख्या में लोग यहां से आते जाते रहते है। शाम को सब्जी व फलों की रेहड़ियां लगती है। लेकिन इन कूड़े के डंपों में बदबू के कारण उनको अपना मूंह ढंक कर रखना पड़ रहा है। यह डंप पहले रेलवे की जगह पर दूर रखे हुए है। लेकिन अब इनको वहां से हटाकर यहां रख दिया है। सड़क पर रखे इन डंपों पर पशु अपना मुंह मारकर सब बिखेर देते हैं। नगर निगम अधिकारियों को बीते दिनों मिलने गए थे। लेकिन उनके न मिलने के कारण वह वापस आ गए। आखिर उन्हें कूड़े के डंपों से परेशान होकर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने घरों के नजदीक से यह डंप न उठाए गए तो आने वाले दिनों में संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.