महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन
भाकियू एकता उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : फरीदकोट में शारीरिक शोषण की शिकार एक महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने व संघर्ष में गिरफ्तार किए किसान नेता राजिदर सिंह की रिहाई को लेकर भाकियू एकता उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र भी भेजा गया। इस अवसर पर प्रवक्ताओं ने कहा कि उक्त महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलवाने के लिए संघर्षरत संगठनों पर पुलिस द्वारा न केवल लाठीचार्ज किया गया, बल्कि उनके खिलाफ केस दर्ज करके कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस मौके पर जिला प्रधान शिगारा सिंह मान, सीनियर उपाध्यक्ष मोठू सिंह कोटड़ा व महिला विग प्रधान हरिदर कौर बिदू ने आरोप लगाया कि फरीदकोट जिला प्रशासन व सरकार की ओर से इस मसले को जान बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उक्त मामले में संलिप्त लोगों को बचाने के प्रयास कर रही है। इस मौके पर बसंत सिंह कोठागुरू, जगसीर सिंह झुंबा, जसवीर सिंह, जगदेव सिंह जोगेवाला, सुखदेव सिंह रामपुरा, बलजीत सिंह पूहला, गुरपाल सिंह दयोन, अजयपाल सिंह घुद्दा, मोहन सिंह चट्ठेवाला, राजविदर सिंह राम नगर, मालण कौर आदि उपस्थित थे।