सफाई कर्मियों ने की मेयर कार्यालय के समक्ष नारेबाजी
ब¨ठडा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को मेयर बलवंत राय नाथ
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को मेयर बलवंत राय नाथ के कार्यालय के समक्ष उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निगम की ओर से यह प्रदर्शन कथित रूप में चोरी छिपे सफाई कर्मियों की भर्ती करने का आरोप लेकर की गई। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद कुमार माली ने बताया कि उन्हें पता चला है कि निगम की ओर से उन्हें बिना बताए 115 सफाई कर्मियों की भर्ती की गई है। जिसके बारे में उन्हें बिलकुल नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे समय से सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लेकिन अब चोरी छिपे ठेके पर भर्ती भी कर ली गई है। यह काम कर रहे सफाई कर्मियों के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से सफाई कर्मी हड़ताल कर कामकाज ठप रखेंगे।
प्रदर्शनकारियों में यूनियन के सरपरस्त राजेश कुमार, पवन नाथ शीतल, चेयरमैन बिक्रम, गोपाल व किशोर, उप प्रधान मगन भारती, सीनियर उप प्रधान रामपाल, सचिव ओम प्रकाश, अजय मलकट, विक्रम पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद राणा, फकीर चंद, शशि कुमार, प्रेस सचिव निकू, नानक, संजीव, प्रेस सचिव सिकंदर, अश्वनी व तरसेम सोनू, मुख्य सलाहकार रा¨जदर, बुध राम, बाल कृष्ण, पप्पू, बिशंभर आदि पदाधिकारियों के अलावा विनोद, सन्नी, हरीपाल, संजय नारायण, सुरेश, राम कृष्ण, देसराज, लछमन, गिरिराज, राजू, पूरन, लाला, सुरेश, विजय कुमार, भीमा, पप्पू, दलीप, प्रकाश विष्णू, महेश, राम ¨सह, राकेश, विजय मलकट, राणा, संतराम, गब्बर, सतपाल आदि पदाधिकारियों के अलावा अन्य सफाई कर्मी भी शामिल थे।