Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस को मिली गुप्त सूचना; ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 11:27 AM (IST)

    बठिंडा जिले के रामां मंडी में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तलवंडी साबो निवासी बलजीत सिंह और जगतार सिंह मिलकर यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस के गिरफ्त में 2 महिलाओं समेत चार आरोपी।

    संवाद सूत्र, रामां मंडी। बठिंडा जिले के थाना रामां मंडी पुलिस ने बीती देर शाम रिफाइनरी रोड पर एचपीसीएल गैस प्लांट के नजदीक दो मंजिला होटल में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि तलवंडी साबो निवासी बलजीत सिंह सहित बहमन दीवाना निवासी जगतार सिंह के साथ मिलकर दीवाना गैस प्लांट के नजदीक दोमंजिला इमारत के बाहर से बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं।

    इस धंधे के लिए दो महिलाओं को स्थायी रूप से रखा गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापा मारा और इस दौरान बलजीत सिंह, जगतार सिंह और दो महिलाओं के खिलाफ थाना रामां में मामला दर्ज किया गया।

    देर शाम उक्त दो मंजिला इमारत में छापा मारा गया और बलजीत सिंह और जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिलाओं की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जांच के दौरान मामले में दो अन्य व्यक्तियों ईश्वर और वरिंदर सिंह को भी नामजद किया गया है।