हिदी हमारी पहचान है : डॉ वीना गर्ग
शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय हिदी दिवस पर एक सादे समागम का आयोजन किया गया।
संसू, बठिडा : अग्रवाल सभा बठिडा की तरफ से प्रधान पवन सिगला की अगुआई में कोविड-19 के चलते शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय हिदी दिवस पर एक सादे समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता प्रिसिपल डॉ. वीना गर्ग ने हिदी की प्रासंगिकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहाकि हिदी की अपने ही घर में विरोधता के बाबजूद हिदी अपना अपना सम्मान पूर्ण स्थान हासिल करने में सफल रही हैं। भारत में 77 प्रतिशत लोग हिदी बोलते और समझते हैं। दुनिया में हिदी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर हैं। बहुत जल्दी दूसरा स्थान हासिल कर लेगी। सोशल मीडिया ने भी हिदी के प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका अदा की हैं। गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामायण हिदी की सबसे लंबी कविता है जो भक्ति भाव से घर घर पढ़ी जाती है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान पवन सिगला, वरिष्ठ उप प्रधान धर्मपाल बंसल, उपप्रधान बीके मित्तल, सचिव अशोक गर्ग, अशोक कंसल, प्रेम गर्ग, प्रेस सचिव पवन जिदल, प्रीति सिगला, डिपल गर्ग, ममता जैन, मीनाक्षी गर्ग, अंकिता गर्ग आदि उपस्थित थे।