Move to Jagran APP

लड़कियों में जूलियट, द्रिता मंडल व अमरीन कौर रहीं अव्वल

पंजाब केंद्रीय विश्विद्यालय ने अपने सिटी कैंपस में आठवें वार्षिक खेल व एथलेटिक्स मीट की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 12:02 AM (IST)
लड़कियों में जूलियट, द्रिता मंडल व अमरीन कौर रहीं अव्वल
लड़कियों में जूलियट, द्रिता मंडल व अमरीन कौर रहीं अव्वल

संस, बठिडा : पंजाब केंद्रीय विश्विद्यालय ने अपने सिटी कैंपस में आठवें वार्षिक खेल व एथलेटिक्स मीट की शुरुआत की। इसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह की शुरूआत प्रो. आरके कोहली ने विश्वविद्यालय के ध्वज फहराने के साथ की।

loksabha election banner

इसके बाद, सीयूपीबी छात्रों ने एक प्रभावशाली मार्च पास्ट किया। यूनिवर्सिटी के एथलीटों ने इस वार्षिक स्पो‌र्ट्स एंड एथलेटिक्स मीट में खेल भावना का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। विश्विविद्यालय के छात्रों ने फिट इंडिया मूवमेंट थीम पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कुलपति कोहली ने वार्षिक खेल व एथलेटिक्स मीट में भाग लेने वालों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए रोजाना खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रो. वीके गर्ग, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने सीयूपीबी के छात्रों के खेल प्रेम की सराहना की। उन्होंने छात्रों को सच्ची भावना के साथ सभी खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन समारोह के एक भाग के रूप में, विश्वविद्यालय के खेल मैदान में लड़कियों की 50 मीटर दौड़ और लड़कों की 100 मीटर दौड़ करवाई गई। लड़कियों की दौड़ में जूलियट, द्रिता मंडल व अमरीन कौर को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला।

इसके अलावा मुहम्मद वफा, उमर मुख्तार व अनुपम पलसा को लड़कों की दौड़ में पहला, दूसरा और तीसरा रैंक मिला। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस खेल और एथलेटिक्स मीट के पहले दिन, विभिन्न खेल स्पर्धाएं जैसे 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और लांग जंप का आयोजन किया गया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की स्पो‌र्ट्स कमेटी ने छात्रों, फैकल्टी, और स्टाफ के सदस्यों के लिए सैक रेस, थ्री लेग रेस, बैक रेस और रिले रेस जैसे कई मजेदार गेम्स आयोजित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.