28 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह समारोह
महर्षि योग आश्रम गोनियाना के मुखी स्वामी सूर्य देव के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर 28 लड़कियों के विवाह प्रोग्राम का आयोजन आश्रम में किया गया।
संवाद सहयोगी, गोनियाना मंडी : महर्षि योग आश्रम गोनियाना के मुखी स्वामी सूर्य देव के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर 28 लड़कियों के विवाह प्रोग्राम का आयोजन आश्रम में किया गया। स्वामी सूर्यदेव ने बताया कि समागम की शुरुआत हवन कर की गई इसके बाद लावा फेरे की रसम अदा की गई। 28 लड़कियों को उनके घरेलू प्रयोग का सामान भी दिया गया। इसके बाद संत सम्मेलन समागम में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, स्वामी सदानंद, स्वामी यतीशवर नंद, स्वामी विश्वानंद, स्वामी सुरेशमुनि और स्वामी करुणानंद, सेवा पंथी महंत काहन ¨सह ने शिरकत की।
इस मौके पर मेयर बलवंत राय नाथ, टहल ¨सह संधू, ¨प्रसिपल डीएवी कॉलेज संजीव शर्मा, ¨प्रसिपल डीएवी स्कूल प्रमोद खुर्सीजा, गुर¨बदर ¨सह भगता, गोनियाना भाजपा मंडल के प्रधान संदीप कुमार ¨बत्ता, लाजपत गोयल, दलजीत खुर्मी, समाजसेवी बल¨वदर धींगड़ा, गोशाला प्रधान राकेश कुमार रोमा आदि हाजिर थे।