नाराज नेताओं को साथ लेकर चलना होगी प्रो. बलजिदर कौर की चुनौती
आम आदमी पार्टी ने तलवंडी साबो से विधायक प्रो. बलजिदर कौर को बठिडा लोकसभा संसदीय सीट से मैदान में उतारा है।
जासं, बठिडा: आम आदमी पार्टी ने तलवंडी साबो से विधायक प्रो. बलजिदर कौर को बठिडा लोकसभा संसदीय सीट से मैदान में उतारा है। वे 2014 में तलवंडी साबो से उपचुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब वे लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं तो नाराज नेताओं को साथ लेकर चलना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। स्ट्रेंथ
बठिडा संसदीय हलके से पांच विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। तलवंडी साबो से वह खुद विधायक है। इसके अलावा बठिडा देहाती से रुपिद्र कौर रूबी, मौड़ मंडी से जगदेव कमालू, मानसा से नाजर सिंह मानशाहिया व बुढलाडा से मास्टर बुध राम एमएलए हैं। तलवंडी साबो से उन्हें दो बार चुनाव लड़ने का तजुर्बा भी है। चुनौती
बठिडा संसदीय क्षेत्र से भले ही पांच विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। लेकिन इनमें से दो विधायक मानसा से नाजर सिंह मानशाहिया व मौड़ मंडी से जगदेव सिंह कमालू सुखपाल खैहरा के खेमे में चले गए हैं। ऐसे में आप के पास तीन ही बाकी बचे हैं। इसके अलावा एक अन्य विधायक से भी उनके वैचारिक मतभेद हैं। वह विधायक उनकी मदद करेगा या नहीं यह भी आने वाला समय ही बताएगा। प्रो. बलजिदर कौर के साथ उनके करीबी रहे काफी आप नेता उनसे खफा हैं। ऐसे में उनको मना पाना भी प्रो. बलजिदर के लिए चुनौती रहेगी।