बठिडा में 14 मई को रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
14 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अमरिदर सिंह राजा वड़िग के पक्ष में प्रियंका गांधी बठिडा शहर में रोड शो करेंगी।
जागरण संवाददाता, बठिडा : 14 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अमरिदर सिंह राजा वड़िग के पक्ष में प्रियंका गांधी बठिडा शहर में रोड शो करेंगी। यह जानकारी शनिवार को राज्य के वित्तमंत्री एवं क्षेत्र के विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने शहर के विभिन्न बाजारों में राजा वड़िग के पक्ष में नुक्कड़ सभाओं और व्यापारियों के साथ मुलाकातों के दौरान दी। मनप्रीत बादल ने बीड़ तालाब रोड, पावर हाउस रोड, बैंक बाजार, शक्ति नगर, अजीत रोड, होम लैंड एंक्लेव, मधोकपुरा, कन्हैया नगर, पोस्ट आफिस बाजार, रेलवे बाजार, शांत नगर, आवा बस्ती आदि क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करते हुए राजा वड़िग के लिए वोट मांगे और साथ ही प्रियंका गांधी के रोड शो के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर जिला प्रधान अरुण वधावन, जगरूप सिंह गिल, पवन मानी, केके अग्रवाल, मोहन लाल झुंबा, डॉ. गुरबख्श सिंह, अशोक प्रधान, एडवोकेट राजन गर्ग, राज नंबरदार, बलजीत सिंह राजू सरां, मास्टर हरमंदर सिंह प्रदीप गोला, शाम लाल जैन समेत तमाम पार्षद भी मौजूद थे।