Move to Jagran APP

पराली जलाने वाले सात किसानों पर केस दर्ज

मुख्य सचिव को तलब कर उन्हें सस्पेंड करने की बात कहे जाने का असर देखने को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:52 PM (IST)
पराली जलाने वाले सात किसानों पर केस दर्ज
पराली जलाने वाले सात किसानों पर केस दर्ज

संस, रामा मंडी : किसानों द्वारा लगातार पराली को आग लगाए जाने की घटनाओं के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए जहां मुख्य सचिव को तलब कर उन्हें सस्पेंड करने की बात कहे जाने का असर देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन भी अब पराली को आग लगाने वाले किसानों पर मामले दर्ज कर रही है। रामा पुलिस द्वारा बुधवार को जहां पराली जलाने के चार मामले दर्ज किए गए। वहीं आज दूसरे दिन पराली को आग लगाने वाले किसानों पर तीन मामले दर्ज किए गए। रामा पुलिस द्वारा आज देव सिंह पुत्र जोगिदर सिंह वासी बंगी निहाल सिंह मघ्घर सिंह पुत्र अनोख सिंह वासी बंगी निहाल सिंह तथा जसवंत सिंह पुत्र महिदर सिंह वासी रुलदू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। इस मामले में दो आरोपित किसानों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई जबकि जसवंत सिंह पुत्र महिदर सिंह को जमानत पर रिहा किया गया। इस मामले में अदालत के सख्त रवैये को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वह पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पराली को जलाकर वातावरण को प्रदूषित न करें। उन्होंने कहा कि पराली के धुएं से जहां पर्यावरण दूषित होता है वहीं इसके कारण सड़क दुघर्टनाएं भी होती हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.