मकर संक्रांति पर मंदिरों और गुरुद्वारों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु
मकर सक्रांति पर वीरवार को शहरवासियों ने मंदिरों और गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेका और अरदास की।
संवाद सूत्र, बठिडा: मकर सक्रांति पर वीरवार को शहरवासियों ने मंदिरों और गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेका और अरदास की।
शहर के गुरुद्वारा हाजी रत्न साहिब, गुरुद्वारा सिंह सभा, किला मुबारक साहिब गुरुद्वारा में सिख संगत ने अरदास की। गुरुद्वारा हाजी रतन साहिब में बने पवित्र सरोवर में स्नान किया। रागी जत्थों ने संकीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान अटूट लंगर भी लगाए गे। शहर में भी कई समाजसेवी संगठनों और दुकानदारों ने लंगर लगाए। भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया चाय का लंगर
मकर संक्रांति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से मेहना चौक में समाजसेवी परमवीर काका के सहयोग से चाय व रस का लंगर लगाया गया। यहां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सरीना गोयल, संजीव डागर, सुरिदर राणा, कमल कटारिया, प्रिस मोयल, अमृतपाल आदि ने सहयोग दिया।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रामामंडी
गुरद्वारा श्री सिंह सभा में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। मुख्य सेवादार दीदार सिंह मक्कड़ ने संगत को मकर संक्रांति की बधाई दी। यहां अकाली दल के ब्लाक प्रधान मदन लाल लहरी, शहरी प्रधान सतवीर सिंह, विजय लहरी, सुखवंत सिंह काला, हैप्पी खोसा, कुलविदर सिंह, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिदर सिंह आदि हाजिर थे।
निधि संग्रहण समिति ने करवाया हवन
अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के लिए गठित निधि संग्रहण समिति द्वारा मकर संक्रांति पर बंगले वाली धर्मशाला में करवाया गया। यह यज्ञ वाल्मीकी आनंद आश्रम के मठाधीश बाबा पूर्ण शाह व दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की सुनीता भारती व दिवेशा भारती की अगुआई में पंडित वीरेंदर शर्मा ने करवाया। यहां विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जिला अध्यक्ष डा. शाम लाल ठुकराल, जिला संयोजक कैलाश गर्ग, सह संयोजक राजिदर पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ गर्ग, नगर संघ संचालक विपिन कुमार, गुरप्रीत सिंह एडवोकेट, रमेश गर्ग, संजीव वर्मा, प्रमोद गोयल, विकाश शर्मा आदि हाजिर थे।