डिजिटल के माध्यम से भागवत कथा का आयोजन किया
हरियाणा पंजाब माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पुरषोत्तम मास में डिजिटल माध्यम से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 09:49 PM (IST)
संस, बठिडा : हरियाणा पंजाब माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पुरषोत्तम मास में डिजिटल माध्यम से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के वाचक पंडित राधे श्याम शास्त्री द्वारा सुदामा चरित्र का करूण वाचन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष लता लाहोटी, गीता परिवार के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष संजय मालपाधी, राष्ट्रीय संगठन शीला कलंत्री, आद्यात्म समिति उत्तरांचल सह प्रभारी ममता राठी विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल हुए। इससे पहले कथा के चौथे दिन माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा वामन अवतार की झलकियां वीडियो द्वारा प्रस्तुत की गई। भिागवत कथा, हवन व पूर्णहुति के साथ संपन्न हुई व भंडारा वितिरत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें