प्याज की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ गरजे कांग्रेंस कार्यकर्ता
ॉल इंडिया कांग्रेस कमेटी की के आदेश पर बुधवार को बठिडा शहरी कांग्रेस कार्यकताओं ने गले में प्याज के हार डाल कर प्रदर्शन किया।
जासं, बठिडा : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की के आदेश पर बुधवार को बठिडा शहरी कांग्रेस कार्यकताओं ने गले में प्याज के हार डाल कर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कांग्रेस के शहरी प्रधान अरुण व वरिष्ठ कांग्रेस के नेता जयजीत सिंह जौहल ने किया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर से एमएसडी स्कूल तक रोष स्वरूप जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अरुण ने कहा कि महंगाई की मार ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। प्याज के बढ़े दामों से हर वर्ग परेशान है, लेकिन मोदी सरकार को इस बात की कोई परवाह नहीं है। जयजीत सिंह जौहल ने कहा कि मोदी की केंद्रीय सरकार का महंगाई पर कोई पकड़ नहीं है। दिन ब दिन देश की वित्तीय हालत कमजोर होती जा रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें दिन व दिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने लोगों को पेट्रोल कीमतों से राहत देने के लिए पिछले समय में पेट्रोल की कीमतों में करीब पांच रुपये दाम कम किए थे। इससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई थी, लेकिन प्याज के बढ़ रहे दामों का बीजेपी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रदेश सचिव पवन मानी, राजन गर्ग, टहल सिंह संधू, बलजिदर ठेकेदार, मास्टर हरमंदर सिंह, भगवान दास भारती, बलराज पक्का, हरविदर लड्डू, बेअंत सिंह, विपिन मीतू, सुखदेव सिंह सुक्खा, जसवीर कौर, संतोष महंत, अश्वनि बंटी, संजय, जसवीर जस्सा, महिदर भोला, रजनी बाला व अशोक महंत आदि मौजूद थे।