खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद, एक घायल
खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 04:34 PM (IST)
जासं, बठिडा : खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसमें नथाना पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह निवासी तुंगवाली ने बताया कि उसका गांव के ही जगसीर सिंह के साथ खेतों में पानी की बारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में गत दिवस जगसीर सिंह ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा, जहां पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ केस दायर कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें