साड से टकराकर बाइक चालक गंभीर घायल
अचानक बेसहारा साड आ जाने से बाइक चालक साड से टकराकर गंभीर घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 12:10 AM (IST)
जासं, बठिंडा : शुक्रवार रात साढ़े दस बजे मलोट रोड पर सनावर स्कूल के समीप बाइक के आगे अचानक बेसहारा साड आ जाने से बाइक चालक साड से टकराकर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य अमित गर्ग, सौरव छाबड़ा एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान जग्गा सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी नजदीक काली माता मंदिर, मलोट रोड़, बठिंडा के तौर पर हुई। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें