अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सवार की मौत
तलवंडी साबो के स्थानीय शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में दर्जा चार की डयूटी निभा रहे सुखबीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 11:32 PM (IST)
फोटो : 17
संसू, तलवंडी साबो: स्थानीय शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में दर्जा चार की डयूटी निभा रहे सुखबीर सिंह की डयूटी पर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह मुर्दा घर में डयूटी निभा रहे सुखबीर सिंह अपनी डयूटी के लिए घर से मोटरसाइकिल पर शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में आ रहे थे, तो रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह सुखवीर सिंह घायल हो गया। इसके बाद उन्हें बठिडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें