युवक बस के नीचे कुचला गया, मौत
बस स्टैंड के बाहर एक यात्री बस के नीचे कुचला गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 11:39 PM (IST)
जासं, बठिडा : बस स्टैंड के बाहर एक यात्री बस के नीचे कुचला गया। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सदस्य संदीप गिल व प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे। बस के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह से कुचला गया था। बस अड्डा चौकी पुलिस जांच के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के पास से कुछ रुपये और एक टिकट मिली है। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि संभवत: बस यात्री पीछे से बस से उतर रहा होगा, जो पिछले टायरों के नीचे कुचला गया। मृतक की शिनाख्त काला सिंह पुत्र तोता सिंह वासी नथाना के तौर पर हुई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें