पेट्रोल बम फेंकने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जासं, नथाना/बठिडा : नथाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद में घर में सो रही महिलाओं पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आग में झुलसी दोनों महिलाओं की हालत स्थिर बनी हुई है।
नथाना पुलिस को शिकायत देकर गुरदीप सिंह निवासी भुच्चो मंडी ने बताया कि उसकी साली संदीप कौर की शादी 15 दिन पहले आरोपित गुरजीत सिंह के साथ हुई थी, जिसमें दोनों के बीत झगड़ा होने के कारण संदीप कौर अपने घर गुरदीप सिंह के पास भुच्चो मंडी में आ गई थी। इसमें आरोपित गुरजीत सिंह ने उसे फोन करके बहस की।
गुरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह व गुरजीत सिंह पुत्र लाडू सिंह निवासी तलवंडी साबो ने मिलकर उनके घर में पेट्रोल से भरी बोतलों में आग लगाकर फेंक दी थी। यह बोतलें घर के बरामदे में सो रही उसकी पत्नी दीप कौर व साली संदीप कौर के ऊपर जाकर गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें गंभीर हालत में बठिडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं, जहां हालत गंभीर पर स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने सूचना के बाद मामला दर्ज कर आरोपित गुरजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपित अभी फरार है।