वृद्ध दंपती ने गांव के व्यक्ति पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : गांव तलवंडी साबो के एक वृद्ध दंपती ने गांव के एक व्यक्ति पर उनकी जम
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : गांव तलवंडी साबो के एक वृद्ध दंपती ने गांव के एक व्यक्ति पर उनकी जमीन धोखे से हड़पने का आरोप लगाया है। वृद्ध दंपती का आरोप है कि उक्त व्यक्ति का साथ पुलिस के कुछ अधिकारी भी दे रहे हैं। बलवीर कौर पति हरनेक ¨सह ने प्रेस वार्ता करके पुलिस प्रशासन से मांग की है उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके इंसाफ दिलाया जाए। तलवंडी साबो के हरनेक ¨सह उर्फ नेका ने बताया कि करीब 11 साल पहले गुरटेक ¨सह से चार किले जमीन हिस्से पर ली थी। उसके द्वारा उक्त जमीन पर नरमें की फसल की बिजाई की गई थी। जब फसल तैयार हो गई तो सारी फसल गुरटेक अपने घर ले गया। जब वह अपने हिस्से के 19,500 रुपये उसके घर लेने गया तो गुरटेक ने पैसे देने के बदले उससे कागज पर अंगूठा लगवा लिया था। पांच साल बाद उसके घर अदालत का समन आया। उनके वकील ने बताया कि गुरटेक ने उनपर अदालत में केस करवाया है। जिसमें उसने लिखा है कि हरनेक ने उससे तीन लाख रुपये लिए हैं। जिसमें से 75 हजार रुपये बाकी हैं। वृद्ध दंपती ने आरोप लगाया कि गुरटेक ने उनके परिवार का अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाया है। उसने जाली कागज तैयार करवाके पांच कैनाल चार मरले जमीन की जाली रजिस्ट्री अदालत के जरिए करवा ली है। जबकी उन्होंने कभी भी उसको जमीन बेची नहीं थी। यही कारण है कि उक्त जमीन का कब्जा भी अब तक उनके पास ही है।
उन्होंने बताया कि बीते दिन वह विवादित जमीन के अलावा उसकी अन्य जमीन पर मकान का काम शुरू कर रहे थे। तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस को साथ लेकर उनका काम बंद करवा दिया। उक्त व्यक्ति अपनी उंची पहुंच का फायदा उठाकर उन्हें सालों से परेशान कर रहा है। वहीं मकान का काम बंद होने से हरनेक ¨सह इतना परेशान हुआ कि उसे दौरा भी पड़ गया। वहीं इस मामलें में गुरटेक ¨सह से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।