विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटेंशन प्लीज! दिल्ली-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बढ़ी डिब्बों की संख्यां, यात्रियों को होगा फायदा

Published: Fri, 14 Aug 2026 04:39 PM (IST)

रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12455/12456) में यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त LHB कोच लगाने का ...और पढ़ें

सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ाया गया एक कोच।

सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ाया गया एक कोच।

HighLights

  1. सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त LHB कोच जोड़ा गया।

  2. ट्रेन 12455/12456 में अब कुल 20 LHB कोच होंगे।

  3. यह सुविधा 17 अगस्त 2026 से यात्रियों के लिए प्रभावी होगी।

संवाद सहयोगी, बठिंडा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12455/12456) में एक अतिरिक्त एलडब्ल्यूएससीएन-1 कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे, जबकि पहले यह संख्या 19 थी। यह व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से दिल्ली सराय रोहिल्ला और 18 अगस्त 2026 से बीकानेर से प्रभावी होगी।

ट्रेन संख्या 12455/12456 बीकानेर, श्रीगंगानगर, अबोहर, मलोट, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलती है। अतिरिक्त कोच से यात्रियों को बेहतर सीट उपलब्धता की उम्मीद है।