नई भर्ती के लिए एनएफएल कर्मियों ने की नारेबाजी
एनएफएल कर्मचारियों की ओर से एनएफएल मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए चार फरवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया है।
संस, ब¨ठडा : एनएफएल कर्मचारियों की ओर से एनएफएल मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए चार फरवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने कहा कि एनएफएल की नई नीति एक जनवरी 2017 को लागू होनी थी, लेकिन एनएफएल मैनेजमेंट की ओर से उसे लागू नहीं किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों जैसे प्रोमोशन पालिसी, मेडिकल पालिसी, लगातार हो रही रिटायमेंट के कारण कर्मचारियों की हो रही कमी, नई भर्ती नीति व ट्रांसफर पालिसी के बारे में एनएफएल मैनेजमेंट की ओर से कोई हल नहीं निकाला जा रहा। इसलिए फैसला लिया है कि चार फरवरी को गेट मी¨टग के साथ काले बिल्ले लगा कर भूख हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में पहले कर्मचारियों की ओर से मी¨टग की गई। इसके बाद एनएफएल प्लांट के गेट पर धरना दिया गया। जहां पर मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ शीघ्र मांगें पूरी न होने पर लगातार संघर्ष जारी रखने की भी चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हड़ताल के दिन प्लांट में उत्पादन व उत्पादिकता पर बुरा असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्लांट प्रबंधन की होगी। इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरदीप ¨सह ढिल्लों, महासचिव हरबंस ¨सह, केके सेठी, जोरावर ¨सह, गुरमेल ¨सह,एसके दास आदि कर्मचारी भी उपस्थित थे।