बेअंत नगर में बच्चों के लिए खोली दूसरी संस्कारशाला
नई संस्कारशाला बेअंत नगर स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला मे खोली गई।
जागरण संवाददाता, बठिडा : बच्चों को शिक्षा के जोड़ने के उद्देश्य से पिछले कई सालों से कार्य कर रही संस्था गायत्री प्रज्ञा मंडल की ओर से दूसरी नई संस्कारशाला बेअंत नगर स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खोली गई। संस्था के संचालक गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि संस्कारशाला के उद्घाटन समारोह में सनातन वाल्मीकि समाज के संत बाबा मोनी शाह सागर व विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह गिल विशेष रूप से शामिल हुए। संस्था के अग्रणी संचालक श्रीधर व्यास व वकील प्रसाद मंडल ने बताया कि इस संध्या स्कूल को खोलने का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि पहले भी विभिन्न दानी सज्जनों के सहयोग से कच्चे धोबियाना में एक स्कूल चल रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य मे जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब की भी विशेष सहायता समय समय पर मिलती रहती है।
इस मौके पर बाबा हैवी दास, जीवा राम गोयल, घनश्याम शर्मा, पार्षद बिल्ली, संदीप अग्रवाल, दीपक प्रोचा, रजनी विडला, रविन्द्र रवि वाल्मीकि, विनोद सोलंकी, कंचन, सुमन, राजेश श्रीवास्तव, चेत सिंह, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।