बठिडा के नवदीप ऑस्ट्रेलिया में लड़ रहे संसदीय चुनाव
एक तरफ जहां भारत में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जोर आजमाइश चल रही है वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी संसदीय चुनाव में भारतीय किस्मत आजमा रहे हैं।
गुरप्रेम लहरी, बठिडा :
एक तरफ जहां भारत में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जोर आजमाइश चल रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी संसदीय चुनाव में भारतीय किस्मत आजमा रहे हैं। भारत में गर्म मौसम में सियासत की गर्मी से पारा चढ़ा हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के ठंडे मौसम में भी सियासी गर्मी पसीने छुड़ा रही है।
18 मई को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले संसदीय चुनाव में बठिडा के नवदीप सिंह ग्रीन पार्टी की टिकट से किस्मत आजमा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में तीन राजनीतिक पार्टियां हैं लेबर, लिबरल व ग्रीन, जबकि नेशनल पार्टी स्थानीय पार्टी है। ग्रीन पार्टी ने संसदीय चुनाव से पहले प्री सिलेक्शन की। इसमें बठिडा के मूल निवासी नवदीप सिंह को दूसरा स्थान मिला। नवदीप सिंह न्यू साउथ वेल्स से चुनाव लड़ रहे हैं।
नवदीप सिंह ने फोन पर बताया कि वह 11 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उन्होंने अपनी कार रिपेयर की वर्कशाप खोली। मैकेनिकल इंजीनियरिग व पर्यावरण इंजीनियरिग की डिग्री प्राप्त नवदीप सिंह का कहना है कि हवा व पानी बचाना और राजनीतिक भ्रष्टाचार खत्म करना अहम मुद्दे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने अभिभावकों को ऑस्ट्रेलिया ला तो सकते हैं, लेकिन स्थायी तौर पर नहीं रख सकते। वे अगर चुनाव जीतते हैं तो इस समस्या का समाधान करेंगे।
भारतीय स्टाइल में ही कर रहे चुनाव प्रचार
नवदीप सिंह ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी चुनाव प्रचार भारतीय स्टाइल से मिलता है। ऑस्ट्रेलिया में लोगों के घरों के बाहर साइन बोर्ड लगाने से पहले मंजूरी लेना बेहद जरूरी है। शहर में हम होर्डिग्स लगा सकते हैं, लेकिन इनकी भी एक सीमा है। यहां पर बड़ी रैलियां कर ट्रैफिक प्रभावित नहीं किया जा सकता। छोटी-छोटी पब्लिक मीटिग्ज की जा सकती हैं।
बढ़ रहे प्रॉफिट, लेकिन वेतन नहीं
नवदीप सिंह का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में राजनीतिक भ्रष्टाचार होने से लोगों के वेतन नहीं बढ़ रहे, जबकि प्राइवेट कंपनियों के प्रॉफिट लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार भी इसे बड़े गर्व के साथ बताती है कि कंपनियों का प्रॉफिट बढ़ रहा है। इससे जाहिर होता है कि देश तरक्की कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक पंजाबी विधायक
ऑस्ट्रेलिया में पंजाबियों ने कई बार चुनाव लड़ा, लेकिन अब तक सफलता सिर्फ एक पंजाबी गुरमेश भंगाल को मिली। वह न्यू साउथ वेल्स के क्षेत्र बिलगूलगा से जीत कर विधायक बने। सबसे पहले पंजाबी ऑस्ट्रेलिया में इसी जगह पर आए थे, लेकिन ऊपरी सदन में आज तक कोई पंजाबी नहीं पहुंचा। यह पहली बाद होगा कि कोई पंजाबी जीत कर वहां जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप