Move to Jagran APP

जवाबतलबी नोटिस पर भड़के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

बारिश के बाद शहर भर में बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था के कारण नगर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की अचानक चेकिंग की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 12:33 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 12:33 AM (IST)
जवाबतलबी नोटिस पर भड़के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
जवाबतलबी नोटिस पर भड़के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

जागरण संवाददाता, बठिडा : बारिश के बाद शहर भर में बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था के कारण नगर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की अचानक चेकिंग की। इस दौरान 60 फीसद के गैरहाजिर पाए जाने के बाद उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करने पर बुधवार की सुबह सफाई कर्मी भड़ककर हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था के और बदतर होने के हालात पैदा हो गए थे और निगम अधिकारियों ने भी सख्त रवैया अख्तियार कर लिया था। शाम तक अधिकारी गैरहाजिरी के मामले में वे किसी भी तरह ढील देने के बिलकुल मूड में नहीं दिख रहे थे, परंतु देर शाम को शहर की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर आपस में समझौता हो गया और सफाई कर्मियों ने वीरवार से काम पर लौटने की घोषणा कर दी । इससे पहले सफाई कर्मियों ने इसे धक्केशाही करार देते हुए नोटिस वापस न लेने पर लगातार हड़ताल पर बने रहने का एलान किया था। सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के समक्ष धरना लगा दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जवाबतलबी को नाजायज कार्रवाई बताते हुए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। 25 सफाई कर्मियों को जारी किए हैं नोटिस

loksabha election banner

म्युनिसिपल सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद कुमार माली, सरपरस्त राजेश कुमार, चेयरमैन बिक्रम, गोपाल, किशोर, उप प्रधान मगन भारती एवं सचिव ओम प्रकाश आदि नेताओं ने कहा कि निगम की ओर से 25 सफाई कर्मचारियों को जवाबतलबी नोटिस जारी किए हैं। जबकि इन कर्मचारियों की ड्यूटी डेंगू सर्वे की बनाई हुई सांझा टीम में लगाई हुई है। कुछ कर्मियों की दफ्तर में तो कुछ की सेकेंडरी प्वाइंट्स पर ड्यूटी लगी है। लेकिन फिर भी उन्हें गैरहाजिर बता उन्हें जवाबतलबी नोटिस भेज दिए। दीपक नामक सफाई कर्मी की ड्यूटी निगम दफ्तर में ही लगी है, फिर भी उसे नोटिस फार टर्मीनेशन निकाल दिया है। यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस वापस नहीं लेने तक सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके अजय मलकट, रामपाल, बिक्रम पांडे, विनोद राना, फकीर चंद, शशि कुमार, निक्कू, नानक, संजीव, सिकंदर, अश्वनी, तरसेम सोनू, राजिदर विरन, बुध राम, बाल कृष्ण, पप्पू, बिशंभर सहित यूनियन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। गैरहाजिरी किसी भी हालत में नहीं होगी बर्दाश्त

सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल सिंह, एसई संदीप गुप्ता व किशोर बांसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बारिश के बाद शहर में सफाई का बुरा हाल है। इससे शहर में महामारी फैलने के हालात बने हुए है। इस पर बीती 25 जुलाई को उनके समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न अटेंडेंस प्वाइंट्स पर सफाई कर्मियों की हाजिरी चेक की तो वह हैरान रह गए। लगभग 750 सफाई कर्मियों में से 60 फीसद से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर थे। इस मामले में अभी 25 कर्मचारियों को ही कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। केवल इसका जवाब मांगने पर ही यह लोग हड़ताल पर चले गए। जबकि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी अन्य स्थानों पर लगी है यह बात वह अपने जवाब में भी बता सकते हैं। कर्मचारियों की गैर हाजिरी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारिश के बाद शहर जिस स्थिति में से गुजर रहा है, उसे सुधारने में इनकी जिम्मेदारी बनती है। उधर, देर शाम को दोनों पक्षों ने नरम पड़ते हुए समझौता कर लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.