प्लास्टिक का प्रयोग न करने को प्रेरित कर कपड़े के थैले बांटे
लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 05:59 PM (IST)
जासं, बठिडा : बठिडा विकास मंच द्वारा प्लास्टिक मुक्त बठिडा अभियान अधीन लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी प्रयास अधीन मंच द्वारा कपड़े के थैले बांटे जा रहे हैं। मंच प्रधान राकेश नरूला, नरिन्द्र सोनी की अगुआई में 100 से ज्यादा कपड़े के थैले निशुल्क बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी का फर्ज है कि प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में योगदान दें। प्लास्टिक हमारे वातावरण का और हमारा दुश्मन है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है और मनुष्य को कैंसर व अन्य अनेक रोग होते है। इस अवसर पर डिप्टी जैन, नवनीत सिगला, सेवाराम सिगला, मानव गर्ग, राजिन्द्र चावला का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें