Move to Jagran APP

पैसों के लालच में की थी दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक अंधे मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया ह

By Edited By: Published: Tue, 27 Dec 2016 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2016 03:00 AM (IST)
पैसों के लालच में की थी दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा

loksabha election banner

थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक अंधे मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से मर्डर के दौरान इस्तेमाल हथौड़े को भी बरामद किया है। आरोपी मृतक के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये भी निकाल चुके हैं। डीएसपी सिटी (वन) एचएस मान का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से कुछ और जानकारी भी हासिल हो सकती है।

डीएसपी एचएस मान ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को प्रताप नगर वासी भगवती ने थाना पुलिस के पास अपने बेटे अशोक कुमार के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। डीएसपी मान ने बताया कि अशोक कुमार, जो कि करियाना की दुकान चलाता था, का शव बीते 24 दिसंबर को आदर्श नगर से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त करवाई तो शव की पहचान अशोक कुमार के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार बीते 20 दिसंबर से घर से लापता था। उन्होंने बताया कि मृतक की बहन तारा देवी को शक था कि उसके भाई अशोक कुमार का कत्ल उसके दोस्त मोहित शर्मा व राम ¨सह ने किया है। थाना कैनाल पुलिस ने सूचना के आधार पर मोहित शर्मा व उसके साथी राम ¨सह को सोमवार को प्रताप नगर मेन रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने अपने दोस्त अशोक की हत्या की बता कबूल कर ली। पैसों के लालच में अशोक कुमार का कत्ल किया गया था। डीएसपी मान ने बताया कि अशोक के दोस्त उससे पैसे हासिल करना चाहते थे। दोनों आरोपियों ने अशोक के खाते से बीते दस दिनों के भीतर एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पैन कार्ड, ड्राइ¨वग लाइसेंस व एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। आरोपी मोहित शर्मा प्रताप नगर में रहता है व प्लंबर का काम करता है। वहीं उसका दूसरा साथी राम ¨सह वासी गिलपत्ती आदर्श नगर में चौकीदार है। आरोपियों ने हथौड़े से वार करके अशोक का मर्डर किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.