छप्पड़ों का गंदा पानी गलियों में भरा, लोग परेशान
पानी वाली गलियों में खड़े होकर जोरदार नारेबाजी की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 08:44 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 08:44 PM (IST)
संस, बठिडा : बाजीगर बस्ती व आस पास के लोगों ने मिलकर नगर पंचायत नथाना व सरकार के खिलाफ गंदे पानी वाली गलियों में खड़े होकर जोरदार नारेबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने कहा कि बिना बारिश से ही नथाना के छप्पड़ों में व नालियों का गंदा पानी लोगों के लिए आफत बन हुआ है। गरीब बस्तियों व नीची जगहों जैसे की बाजीगर बस्ती, गोशाला, बल्ला पत्ती खूह वाली गली में यह पानी छप्पड़ भरने के बाद गलियों में भर जाता है। जिस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर कूका सिंह, मक्खन सिंह, प्रीतपाल सिंह, राजवीर सिंह, बलवीर सिंह, बिदर सिंह व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें