मोटरसाइकिल सवार घायल
सिरकी बाजार में मुल्तानियां पुल के नीचे दो मोटरसाइकिल सवार टेंपो की टक्कर से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 03:38 PM (IST)
जासं, बठिडा : सिरकी बाजार में मुल्तानियां पुल के नीचे दो मोटरसाइकिल सवार टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविग टीम के सदस्य टेकचंद व अशोक गोयल मौके पर पहुंचे। घायल मोटरसाइकिल सवार सुधीर बांसल पुत्र रमेश कुमार 20 वर्ष व विजय कुमार पुत्र इंद्र सैन 25 वर्ष निवासी सिरकी बाजार को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मुल्तानिया रोड पर एक साइकिल सवार जोकि गैस का सिलेंडर लेकर जा रहा था। उसे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सहारा टीम के हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। घायल साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें