सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
गांव पथराला में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 05:51 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव पथराला में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। थाना संगत पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत देकर गमदूर सिंह निवासी गांव बाड़ी ने बताया कि 12 नवंबर को उसका भांजा सुखमंदर सिंह (42) निवासी गांव पक्का कलां मोटरसाइकिल पर गांव पथराला जा रहा था। अज्ञात वाहन चालक ने उसके भांजे के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में उसके भांजे सुखमंदर सिंह की मौत हो गई।
मामले के जांच अधिकारी एसआई बलतेज सिंह ने बताया कि मृतक गमदूर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें