भारत रक्षा पर्व अभियान के तहत जवानों के लिए बनाई राखियां
दैनिक जागरण की ओर से हर वर्ष भारत रक्षा पर्व मनाया जाता है।
संस, बठिडा : दैनिक जागरण की ओर से हर वर्ष भारत रक्षा पर्व मनाया जाता है। इसके तहत ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों की के हाथ से बनाई गई राखियों वीर जवानों के लिए पहुंचाई जाती है। इसके कड़ी के तहत ही परस राम नगर में स्थित मदर इंडिया स्कूल में प्रिसिपल नीलम पुरी की अगुवाई में बच्चों द्वारा राखियां तैयार की गई। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाई। स्कूल प्रिसिपल नीलम पुरी ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह से जवानों के लिए राखियां तैयार की है। इसमें उनका स्कूल स्टाफ ने भी पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि उनका स्कूल लंबे समय से दैनिक जागरण के साथ जुड़ा हुआ है और छात्र शुरु से ही सेनिकों के लिए राखियां तैयार करते हैं।
वहीं एसएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों के भी राखी के मुकाबले करवाए गए। बच्चों ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि यह राखियां हमारे देश के फौजियों के लिए हैं। तो उनको बहुत खुशी हुई कि देश की रक्षा करने वाले सेनिकों की कलाइयों पर उनकी राखी सजेगी। उन्होंने सभी ने यह राखियां तैयार की। वहीं प्रिसिपल शारदा बांसल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे बच्चों को यह मौका मिला। इस मौके पर सुषमा सिगला, रीतू गर्ग भी उपस्थित थी।