Move to Jagran APP

मोहित गुप्ता ने शोकाज नोटिस पर भाजपा जिला प्रधान को दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता को बठिडा के जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा द्वारा जारी किए गए शोकाज नोटिस के जबाव में मोहित गुप्ता ने उलटा प्रधान को ही सवाल कर दिए हैं। मोहित गुप्ता जनता के मुद्दों पर जिला प्रधान को ही घेरते हुए दिखाई दिए हैं। मोहित गुप्ता ने शोकाज नोटिस के जबाव में सात प्वांयट्स में जिला प्रधान को ही सवाल कर दिए हैं। मोहित गुप्ता ने भाजपा के पूर्व नेता अनिल जोशी को पार्टी से निष्कासित करने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इस पर जिला प्रधान द्वारा उनको शोकाज नोटिस जारी किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 06:25 AM (IST)
मोहित गुप्ता ने शोकाज नोटिस पर भाजपा जिला प्रधान को दिया जवाब
मोहित गुप्ता ने शोकाज नोटिस पर भाजपा जिला प्रधान को दिया जवाब

जागरण संवाददाता बठिडा : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता को बठिडा के जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा द्वारा जारी किए गए शोकाज नोटिस के जबाव में मोहित गुप्ता ने उलटा प्रधान को ही सवाल कर दिए हैं। मोहित गुप्ता जनता के मुद्दों पर जिला प्रधान को ही घेरते हुए दिखाई दिए हैं। मोहित गुप्ता ने शोकाज नोटिस के जबाव में सात प्वांयट्स में जिला प्रधान को ही सवाल कर दिए हैं। मोहित गुप्ता ने भाजपा के पूर्व नेता अनिल जोशी को पार्टी से निष्कासित करने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इस पर जिला प्रधान द्वारा उनको शोकाज नोटिस जारी किया गया था।

loksabha election banner

मोहित गुप्ता ने अपने जबाव में लिखा कि उन्होंने अपनी जिदगी के तीन दशक बीजेपी को दिए हैं और इस समय के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां उनको सौंपी गई और वे उन पर खरे भी उतरे हैं। पार्टी का जिम्मेदार सिपाही होने के साथ-साथ वह पंजाब का एक जिम्मेदार नागरिक भी है। उन्होंने आज तक केंद्रीय सरकार व केंद्रीय लीडरशिप का समर्थन किया है और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास भी किए हैं। उन्होंने आज तक मीडिया में जो भी कहा है वह पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही कहा है। उन्होंने सवाल किया कि उनको बताया जाए कि उनके द्वारा की गई बयानबाजी केंद्रीय लीडरशिप, केंद्रीय सरकार व प्रदेश लीडरशिप व पार्टी की नीतियों के कैसे खिलाफ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.