विधायक ने नथाना ब्लॉक की मुश्किलें सुनीं
ब्लॉक नथाना में लोगों को आ रही समस्याओं को सुना और उनका निवारण मौके पर किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, नथाना : हलका भुच्चो के विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई ने सोमवार अपने हलके के दौरे के दौरान ब्लॉक नथाना में लोगों को आ रही समस्याओं को सुना और उनका निवारण मौके पर किया। इसके बाद वह नथाना के मंदिर बाबा कालूनाथ में नतमस्तक हुए और मुख्य सेवादार बाबा दर्शन दास से तकरीबन आधा घंटा बातचीत की। उन्होंने नथाना से गंगा को जाने वाली सड़क व गंदे पानी की निकासी का मसला जल्द से जल्द हल करवाने के बारे में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके उनके साथ डीएसपी अशोक शर्मा, एसएचओ थाना नथाना इंस्पेक्टर रजिदर कुमार, यूथ कांग्रेस के प्रधान जसविदर सिंह जस, सरपंच बज्जोआना, पीए बलजिदर शर्मा, सर्वजीत नथाना, गुरबचन मास्टर, सुरजीत सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें