नशा देश की सबसे बड़ी समस्या : जसमीत सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए नशा तस्कारों के खिलाफ शिकंजा कसने की दी गई प्रशासन को हिदायतों के बाद पुलिस उप कप्तान तलवंडी साबो जसमीत सिंह और रामा थाना मुखी हरजोत सिंह मान की अगुआई में रामा थाने में शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीटिग की गई।
संवाद सूत्र, रामां मंडी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए नशा तस्कारों के खिलाफ शिकंजा कसने की दी गई प्रशासन को हिदायतों के बाद पुलिस उप कप्तान तलवंडी साबो जसमीत सिंह और रामा थाना मुखी हरजोत सिंह मान की अगुआई में रामा थाने में शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीटिग की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे आज देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुके है जिनको लेकर सरकार, प्रशासन और लोगो पूरी तरह चितित हैं और नशा को खात्मे के लिए लोगों से सहयोग की मांग की गई। इस दौरान पुलिस की तरफ से लोगों को नशा तस्करों की गुप्त सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया और लोगों को भरोसा भी दिया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस संबंध में लोक अधिकार लहर के गगनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन को तस्करों की सूचना देना खुफिया विभाग के मुलाजिमों की ड्यूटी और जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इससे पहले कई बार नशा तस्करों के नामों की लिस्टें बनाकर पुलिस अधिकारियों को दी गई हैं, परंतु प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण ही लोग पुलिस को नशा तस्करों की सूचना देने से डरते हैं। इस मौके रिफाइनरी चौकी इंचार्ज जगरुप सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार लहरी, मौजी सिगो और तेलूराम लहरी, आम आदमी के व्यापार विग के शहरी प्रधान मुरारी लाल पेसिया, मनदीप गोयल, अंकुश लहरी, गणेश कुमार, हरजिदर सिंह आदि हाजिर थे।