Move to Jagran APP

स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

जिले के स्वर्णकार संघ की बैठक रामपुरा फूल के मैरीलैंड रेस्टोरेंट में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:46 PM (IST)
स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

जासं, रामपुरा फूल : जिले के स्वर्णकार संघ की बैठक रामपुरा फूल के मैरीलैंड रेस्टोरेंट में हुई। आने वाले दो सालों के लिए प्रधान, महासचिव व पदाधिकारियों की नियुक्त की गई। रामपुरा फूल के मौजूदा प्रधान ब्रिजपाल सिंह को सर्वसम्मति के साथ प्रधान बनाया गया। जिले में मंडियों के अनुसार स्वर्णकार संघ की तरफ से प्रधान व महासचिव पद के नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस अनुसार रामा मंडी के राम सिंह जौड़ा को प्रधान, रमन कुमार जौड़ा को महासचिव, तलवंडी साबो के कृष्ण सिंह को प्रधान व सतीश कुमार को महासचिव, मौड़ मंडी के गुरदीप सिंह को प्रधान तथा मनजीत सिंह जौहर को महासचिव, भगता भाईका के मनजीत सिघ धुन्ना को प्रधान तथा लखविदर सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

कोटफत्ता मंडी के सुखबीर सिंह को प्रधान तथा सुखपाल सिंह को महासचिव, भुच्चो मंडी के जोगिदर सिंह जौड़ा को प्रधान तथा गुरमीत सिंह खुरमी को महासचिव, बालियांवाली मंडी के गुरदीप सिंह जौड़ा को प्रधान तथा जसवीर सिंह जौड़ा को महासचिव, नथाना के मलकीत सिंह ढल्ला को प्रधान व राजिदर सिंह राजू को महासचिव नियुक्त किए गए।

जिला प्रधान व महासचिव के चुनाव के लिए पंजाब स्वर्णकार संघ की तरफ से नियुक्त किए गए आब्जर्वर स्टेट सेक्रेटरी रजिदर सिंह खुरमी, स्टेट पैटर्न रघुवीर सिंह व स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर रणजीत सिंह जौड़ा की तरफ से जिले के मुख्य पदाधिकारियों की सहमति से मौजूदा जिला प्रधान मनमोहन सिंह कुक्कू व जिला महासचिव कुलतार सिंह सदियौड़ा को दो साल के लिए जिला प्रधान तथा महासचिव बनाया गया।

पंजाब स्वर्णकार संघ के स्टेट प्रेसीडेंट करतार सिंह जौड़ा ने जिला पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र दिए। ब्रिजपाल सिंह को पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव तथा रणजीत सिंह जौड़ा को स्टेट प्रेस सचिव नियुक्ति किए गए।

तलवंडी साबो के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह गोरा को सरपरस्त व पूर्व महासचिव राम सिंह को जिला वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया। पूर्व प्रधान मोहन सिंह खुरमी को जिला सरपरस्त, रामपुरा फूल के लखविदर सिंह लक्खी को जिला वाइस प्रेसीडेंट, सुखदर्शन सिंह को सचिव व रणजीत सिंह मंगी को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। रामपुरा के प्रधान ब्रिजपाल सिंह, प्रदेश उप प्रधान अजीतपाल टैनी, प्रदेश उप प्रधान मनजीत सिंह, जगिदर सिंह मित्तू और मुख्य पदाधिकारियों ने रामपुरा स्वर्णकार संघ की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष करतार सिंह जौड़ा को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.